अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से गुमी बच्ची, RPF ने सकुशल बरामद किया

रायपुर। रेलवे स्टेशन अंबिकापुर से गुम नाबालिग चौकी रघुनाथपुर में बरामद किया गया। प्रार्थी द्वारा दिनांक 15/07/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि रेल्वे स्टेशन अंबिकापुर से उसके नाबालिग बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाया गया है, प्रार्थी अपने स्तर पर बच्चे का आस पास काफी पता तलाश किया जिसका कोई पता नहीं चला, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत 0 (शून्य) में अपराध दर्ज किया गया।
मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में समस्त थाना चौकी प्रभारियों को गुम नाबालिक बालक का पता तलाश कर शीघ्र बरामद किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिग की संवेदनशीलता के साथ पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान ग्राम गांझाडांड थाना कोतवाली निवासी ग्रामीण द्वारा बच्चे को लावारिस हालत में देखकर बच्चे को अपने साथ रखकर आस पास बच्चे के परिजनों का पता तलाश अपने स्तर पर किया जानकारी नहीं मिलने पर अपने घर रखा बाद सुरक्षित रूप से अन्य ग्रामीण के साथ चौकी रघुनाथपुर लाकर नाबालिग बालक को पेश किया है, बरामद गुम नाबालिग का मिलान रेल्वे स्टेशन अंबिकापुर से गुमे हुए नाबालिग बालक से किया गया जो आरपीएफ टीम द्वारा उक्त गुम नाबालिग की पहचान रेल्वे स्टेशन अंबिकापुर से गुम नाबालिग के रूप में की गई। जो आरपीएफ टीम अंबिकापुर को नाबालिग बालक की बरामदगी की सूचना देकर नाबालिग बालक को आरपीएफ टीम के सुपुर्द किया गया है, सरगुजा पुलिस द्वारा गुम नाबालिग के प्रकरणों में अत्यंत संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती है।
दूसरे मामले में थाना गांधीनगर में एमजी रोड निवासी व्यक्ति द्वारा थाना गांधीनगर आकर सूचना दिया कि सूचक का नाबालिग बालक 20/07/26 के रात 8:00 बजे अचानक अपने घर से कहीं चला गया है, नाबालिग बालक के गुम होने पर पुलिस टीम द्वारा गंभीरता से मामले को लेकर नाबालिग बालक का तत्काल आसपास तलाश किया गया, जिसे सूचक के घर से ही बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। नाबालिग बालक पढ़ने से बचने के लिए घर में छुपकर रहना बताया है।





