छत्तीसगढ़

बाइक फिसलने से युवती की हुई मौत

Nil dhankar
28 Dec 2025 3:36 PM IST
बाइक फिसलने से युवती की हुई मौत
x
छग

राजनांदगांव। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से 23 साल के युवती की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना मनगटा इलाके में हुई। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया​ कि सोमनी के शिकारीटोला में रहने वाला डुलेश्वर धनकर (25) अपनी दोस्त नवागांव निवासी चित्ररेखा धनकर (23) के साथ मनगटा घूमने गया था। दोनों शाम को घर लौट रहे थे, उनकी बाइक तेज रफ्तार में थी, तभी बाइक अनियंत्रित होकर फिसली और सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों को सिर पर गंभीर चोटें आई थी।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।

Next Story
null