छत्तीसगढ़

महामंत्री जामवाल और पवन साय ने जवानों की कुशलता की कामना की

Nil dhankar
12 May 2025 1:51 PM IST
महामंत्री जामवाल और पवन साय ने जवानों की कुशलता की कामना की
x

जगदलपुर। जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जामवाल एवं महामंत्री संगठन पवन साय ने सेना के जवानों एवं बस्तर के सैनिकों के कुशलता की कामना के लिये दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन किये।

इन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा की जा रही कार्यवाही की सराहना की।भारत के सैन्य शक्ति एवं सेना के अद्वितीय साहस देश के लिए समर्पण का प्रतिक है।भारतीय सेना के जांबाज लगातार अपना पराक्रम दिखा रहे है।

सैन्य शक्ति के उच्च मनोबल के लिये एवं बस्तर के जवानों के लिये मां दंतेश्वरी से मंगल कामना की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, नंदलाल मोडामी, संग्राम सिंह राणा,दीपक बाजपेई, मुकेश शर्मा,सत्यजीत चौहान, नीलम ठाकुर,सोडमू कोर्राम सहित भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। माई दंतेश्वरी देवी का दर्शन करने पहुंचे महामंत्री संगठन व अन्य लोग।

Next Story
null