छत्तीसगढ़

रायगढ़ नगर निगम में सामान्य सभा की हुई बैठक

Nil dhankar
10 March 2026 1:58 PM IST
रायगढ़ नगर निगम में सामान्य सभा की हुई बैठक
x

रायगढ़। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक निगम के सभाकक्ष में चल रही है। बैठक में कुल 15 एजेंडों पर चर्चा जारी है। पार्षद शरद सराफ वार्ड क्रमांक 12 में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव और उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाया है।

वार्ड क्रमांक 12 पूर्व सभापति जयंत ठेठवार का वार्ड है। हालांकि, बैठक के दौरान जब यह प्रश्न आया, तब न तो सवाल लगाने वाले पार्षद शरद सराफ और न ही संबंधित वार्ड के पार्षद सभाकक्ष में मौजूद थे। इस वजह से प्रश्नावली को आगे बढ़ा दिया गया।

पार्षद महेश शुक्ला ने सवाल उठाया कि नगर निगम क्षेत्र में कितनी वैध और कितनी अवैध कॉलोनियां हैं। उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इस पर बताया गया कि संबंधित अधिकारी हाईकोर्ट गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में जानकारी दी गई कि 11 कॉलोनियों की वैध सूची उपलब्ध कराई गई है। प्रश्नकाल का एक घंटे का समय खत्म हो गया है। साथ ही 15 एजेंडों पर चर्चा शुरू हो गई है।

Next Story
null