छत्तीसगढ़

सामान्य सभा की बैठक 29 को, 14 प्रस्ताव पेश होंगे

Nil dhankar
19 Oct 2025 10:50 AM IST
सामान्य सभा की बैठक 29 को, 14 प्रस्ताव पेश होंगे
x

रायपुर। निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने 29 अक्टूबर को सामान्य सभा की बैठक बुलाई है। बैठक प्रातः 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन के सभागार में होगी। बैठक के प्रारम्भ में सामान्य सभा की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। तदुपरान्त एक घण्टे का प्रश्नकाल होगा। उसके पश्चात मेयर इन काउंसिल की पिछली बैठकों में पारित 14 प्रस्तावों पर चर्चा और पारित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े

शहर से लगे सेजबहार और मुजगहन की करीब 13 एकड़ जमीन पर नया विवाद शुरू हो गया है। इस जमीन पर करीब 40 साल से 300 से ज्यादा परिवार काबिज हैं। लेकिन इसी खसरा नंबर की जमीन पर अटल विहार योजना लाई जा रही है। इस योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी थी। तहसील अफसरों ने इसी जगह को उपयुक्त बताया।

बोर्ड को जमीन हैंडओवर करने से पहले लोगों से आपत्तियां मंगाई गई, तब इसका खुलासा हुआ। तहसील कार्यालय से जारी सूचना के बाद विवाद और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि वे इस जमीन से नहीं हटेंगे। 40 साल से हैं, अब कहां जाएंगे।

Next Story
null