छत्तीसगढ़

गीता सोनी राष्ट्रीय श्रम संस्थान से सम्मानित, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

Gulabi Jagat
27 March 2024 4:23 PM IST
गीता सोनी राष्ट्रीय श्रम संस्थान से सम्मानित, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
x
बिलासपुर। वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा में सामाजिक सुरक्षा पर आयोजित प्रशिक्षण प्रोग्राम में सफलतापूर्वक भागीदारी के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की गीता सोनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा के डायरेक्टर जनरल डॉ अरविन्द ने यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि जांजगीर निवासी गीता सोनी भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश प्रभारी हैं। गीता सोनी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अरसे से सक्रिय हैं।
Next Story