छत्तीसगढ़

बैंक खाता सटोरिया दोस्त को दिया, युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
13 Aug 2025 9:37 AM IST
बैंक खाता सटोरिया दोस्त को दिया, युवक गिरफ्तार
x
छग

अंबिकापुर. अवैध अर्जित धन के आदान-प्रदान हेतु अपना खाता खुलवाकर देने एवं आपराधिक षड्यंत्र कारित करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर लिया है. इस मामले में पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने 13 आरोपियों को गिरतार किया है. गिरफ्तार आरोपी नकदी रकम के एवज में अपना खाता खुलवाकर अन्य आरोपियों कों आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम के लेन-देन में उपयोग करने के लिए दिया था.

गौरतलब है कि बीते 13 जनवरी को थाना कोतवाली के प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर सरगुजा साइकिल स्टोर के सामने सुधीर गुप्ता के घर में दबिश दी थी, जहां बाकायदा ऑफिस बनाकर, टीवी सेटअप लगाकर क्रिकेट मैच में दांव लगाया जा रहा था. रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की थी और लाखों-करोड़ों का मशरुका बरामद किया था.

पुलिस टीम ने प्रकरण में पूर्व में 13 आरोपियों की गिरतारी की है. अगली कड़ी में कोतवाली पुलिस ने विवेचना दौरान आरोपियों के जब्त खातों का बैंक से प्रतिवेदन देकर जानकारी ली तो खाताधारक सुरज कुमार खटिक के अलग-अलग बैंक खाता में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया. पूछताछ में आरोपी सूरज कुमार खटीक पिता शारदा खटीक 22 वर्ष निवासी मायापुर ने अपने नाम का बैंक खाता खुलवाकर सट्टा खेलने व खेलवाने के लिए पूर्व में गिरतार आरोपी राहुल सोनी को देने व बाद में बैंक खाता को आरोपी सुधीर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलने हेतु देना बताया गया. बैंक खाता के एवज में उसने नकद रकम लेना स्वीकार किया. पुलिस ने प्रकरण में आरोपी को गिरतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है.

Next Story
null