छत्तीसगढ़

गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री निवास में पधारे गणपति

Shantanu Roy
27 Aug 2025 8:55 PM IST
गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री निवास में पधारे गणपति
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट करते हुए संस्कृत श्लोक साझा किया।

“गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम्।
उमासुतं शोकविनाशकारणं, नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥”

उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि गणपति बप्पा छत्तीसगढ़ की जनता को निरंतर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दें। साथ ही राज्य विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचे, यही उनकी कामना है। गणेश चतुर्थी को लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। विभिन्न मंदिरों और घरों में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा की स्थापना कर भक्ति में लीन हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह पूजन प्रदेशवासियों को सकारात्मक संदेश देने वाला माना जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए राज्य की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा।
Tagsगणेश चतुर्थी रायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूजनभगवान गणेश आशीर्वादछत्तीसगढ़ सुख-समृद्धिगणपति बप्पा पूजनमुख्यमंत्री निवास रायपुरGanesh Chaturthi RaipurChief Minister Vishnudev Sai worshipLord Ganesha's blessingsChhattisgarh happiness and prosperityGanpati Bappa worshipChief Minister's residence Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story