छत्तीसगढ़

जगदलपुर में गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के समीप पकड़ा गया तस्कर

Nil dhankar
16 Nov 2025 3:51 PM IST
जगदलपुर में गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के समीप पकड़ा गया तस्कर
x

जगदलपुर। रेलवे स्टेशन के पास गांजा की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, युवक पड़ोसी राज्य ओडिशा से गांजा लेकर आया था। रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास ग्राहक को बेच रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के माध्यम से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों को मौके पर भेजा गया था। मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस ने वहां मौजूद एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र वासवानी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक करीब 61 हजार रुपए का गांजा बरामद किया गया।

जब पुलिस ने इससे पूछताछ की तो इसने बताया कि ये ओडिशा से कम मात्रा में गांजा लेकर आता है। जगदलपुर में ग्राहकों को गांजा बेचता है। डिमांड के अनुसार फिर ओडिशा जाता है और गांजा लेकर आता है। ये काम पिछले कई महीनों से कर रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।


Next Story
null