छत्तीसगढ़
चुनाभट्ठी और तेलघानी नाका में गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बदमाश गिरफ्तार
Shantanu Roy
9 March 2026 6:58 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध हथियार, अवैध शराब और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) के निर्देशन में थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली एसीपी के नेतृत्व में गंज थाना प्रभारी सुनील दास के निर्देशन पर पुलिस टीम ने चुनाभट्ठी और तेलघानी नाका क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अवैध हथियार रखने वालों, अवैध शराब का कारोबार करने वालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान दो आरोपियों को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी को व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राज नायडू (28 वर्ष) निवासी कृष्ण मंदिर के पीछे नर्मदा पारा, थाना गंज शामिल है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। इसी तरह नरोत्तम दास मानिकपुरी (22 वर्ष) निवासी रेलवे स्टेशन के पास, थाना गंज को भी अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा कमलेश मुदलियार (27 वर्ष) निवासी चुनाभट्ठी, थाना गंज को व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है। इसी कार्रवाई के दौरान थाना गंज पुलिस ने चुनाभट्ठी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इन पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों में भावेश सेन (19 वर्ष) निवासी मुर्रा भट्ठी थाना गुढ़ियारी, विशाल पंडा (19 वर्ष) निवासी मेन पड़ाव गुढ़ियारी और अश्वनी बघेल (18 वर्ष) निवासी देवेंद्र नगर शामिल हैं।
इन सभी को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट रायपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों, चाकूबाजी करने वालों, अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी कर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की सख्ती से अपराधों पर अंकुश लगेगा।
Tagsरायपुर पुलिसगंज थाना कार्रवाईचुनाभट्ठी खबरतेलघानी नाकाअवैध हथियार बरामदचाकू के साथ गिरफ्तारअवैध शराब जप्तरायपुर क्राइम न्यूजपुलिस कमिश्नरेट रायपुरसुनील दास गंज थानाआर्म्स एक्ट मामलाआबकारी अधिनियम कार्रवाईराज नायडू गिरफ्तारनरोत्तम मानिकपुरीकमलेश मुदलियाररायपुर अपराधनशाखोरी कार्रवाईसार्वजनिक उपद्रवपुलिस अभियान रायपुरक्राइम अपडेट रायपुरक्राइम अपडेटRaipur PoliceGanj Police Station actionChunabhatti newsTelghani Nakaillegal weapons recoveredarrested with knifeillegal liquor seizedRaipur Crime NewsPolice Commissionerate RaipurSunil Das Ganj Police StationArms Act caseExcise Act actionRaj Naidu arrestedNarottam ManikpuriKamlesh MudliarRaipur crimedrug abuse actionpublic nuisancepolice campaign Raipurcrime update Raipurcrime updateछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





