
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले की जिला जेल में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के अंदर कैदियों के बीच भड़की गैंगवार में युवराज राजपूत नामक कैदी पर 4-5 अन्य कैदियों ने धारदार हथियारों से क्रूर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवराज के चेहरे और पीठ पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद युवराज के साथी कैदी और परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हमला जेल में चल रही गुटबाजी और पुरानी रंजिशों का परिणाम है। दोनों पक्षों के कैदी आदतन अपराधी माने जाते हैं।
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जेल प्रशासन ने घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जबकि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना दोपहर करीब 2 बजे राजनांदगांव जिला जेल के एक बैरक में घटी। सूत्रों के अनुसार, युवराज राजपूत, जो एक आपराधिक मामले में जेल में बंद था, अपने बैरक से बाहर निकला था, तभी एक प्रतिद्वंद्वी गुट के 4-5 कैदियों ने अचानक उन पर धारदार हथियारों (स्टील ग्लास को काटकर बनाये गए हथियार) से हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवराज के चेहरे पर कम से कम तीन वार किए, जबकि पीठ पर 2-3 गहरे घाव दिए। हमले के दौरान अन्य कैदी चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन जेल स्टाफ को सूचना मिलने में थोड़ा विलंब हुआ। युवराज को तत्काल जेल के अंदर उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





