छत्तीसगढ़

तालाब गार्डन में जुआ चल रहा था, पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा

Nilmani Pal
6 Jun 2025 1:17 PM IST
तालाब गार्डन में जुआ चल रहा था, पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा
x
छग

धमतरी। आमदी में जुआ खेल रहे 4 जुआरियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है, थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमदी शिव तालाब गार्डन रोड में कुछ लोग ताश,जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर आमदी शिव तालाब गार्डन रोड में आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 4 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 1250/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना अर्जुनी में अप.क्र.82/25 धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना अर्जुनी से सउनि.उत्तम साहू प्रआर. विजय पति,आर. राजेश साहू,मुकेश साहू, हीरू मंडावी, अनिल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जुआरियों का नाम

(01) केसरीमल साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 45 वर्ष

(02) राकेश साहू पिता अर्जुन साहू उम्र 43 वर्ष

(03) राजेश पटेल पिता दुर्गा प्रसाद पटेल उम्र 45 वर्ष

(04) राजकुमार साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 46 वर्ष चारो साकिनान आमदी, थाना अर्जुनी

Next Story
null