छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर गफ्फू मेमन ने दी बधाई

Nil dhankar
31 May 2025 5:49 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर गफ्फू मेमन ने दी बधाई
x

गरियाबंद। राजधानी रायपुर से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम (FCI) छत्तीसगढ़ का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और कुशल प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह नियुक्ति सराहनीय मानी जा रही है। इस मौके पर राइस मिल एसोसिएशन गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बृजमोहन अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का लंबा अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण भारतीय खाद्य निगम जैसी महत्वपूर्ण संस्था के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में एफसीआई कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

गफ्फु मेमन ने आगे कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ना केवल एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास की नई परिभाषाएं गढ़ी हैं। राज्य में मंत्री रहते हुए उन्होंने लोक निर्माण, कृषि और स्कूल शिक्षा जैसे अहम विभागों का कुशल संचालन किया है।प्रदेश के राइस मिलर्स स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जनता ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात कहा है।

बता दें कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) भारत सरकार का उपक्रम है, जो देश भर में खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है। ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल जैसे अनुभवी नेता की नियुक्ति से इस संस्था की कार्यक्षमता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Next Story
null