छत्तीसगढ़

फल सब्जी और गुपचुप वाले शामिल हुए भाजपा में, गफ्फू मेमन ने दिलाई सदस्यता

Nilmani Pal
7 Sept 2024 7:32 AM IST
फल सब्जी और गुपचुप वाले शामिल हुए भाजपा में, गफ्फू मेमन ने दिलाई सदस्यता
x

गरियाबंद Gariaband News। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने शुक्रवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर नगर में आम नागरिकों के बीच पहुंचे। नगर के बस स्टैंड, सब्जी बाजार और व्यापारी लाइन में घूम घूम कर अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसकी शुरवात उन्होनें नगर के सब्जी बाजार से की। यहां फूटकर विक्रेताओं को भाजपा के रीति नीति ओर विकासमुखी सोच से अवगत कराए हुए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान सब्जी दुकान, फल दुकान, चाय दुकान, चाट गुपचुप ठेले संचालक के साथ ही बाजार आए ग्रामीण और आम नागरिक भी भाजपा के सदस्य बने। मेमन ने सभी को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जारी मिस काल नंबर 8800002024 में काल एवम ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही भाजपा से जुड़ने के लिए उनका स्वागत करते हुए आभार भी जताया। bjp

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा की भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। भाजपा ने देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों के साथ ही गांव गांव घर घर भाजपा कार्यकर्त्ता सदस्य बनाने के अभियान में जुट गए है। सदस्यता अभियान के तहत किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग, फूटकर व्यापारी हर वर्ग को भाजपा जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ना चाहता है। फूटकर विक्रेताओं में भी भाजपा से जुड़ने उत्साह है। आज जब मैं फुटकर विक्रेताओं के बीच उन्हें सदस्य बनाने पहुंचा तो उन्होंने भी भाजपा से जुड़ना स्वीकार किया। फुटकर व्यापारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हम सब की चिंता की है और हमारे विकास के लिए अनेकों योजनाएं लागू की है, पक्का मकान दिया, इलाज की व्यवस्था की, बच्चो का भविष्य सुरक्षित किया है। हम सब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव गरीब किसान मजदूर महिला हर वर्ग का विकास किया है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसकी चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है। यही कारण है कि देशभर में लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित और स्वता ही मिस कॉल कर भाजपा से जुड़ रहे हैं।



Next Story