छत्तीसगढ़

आज से रायगढ़ दौरे पर CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
7 Sept 2024 7:26 AM IST
आज से रायगढ़ दौरे पर CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायगढ़ दौरा रहेगा। जहां वे 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। Chief Minister Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में आयोजित महाराष्ट्र मंडल के 85वें सार्वजनिक गणेशोत्सव में शामिल होंगेे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।

Next Story