छत्तीसगढ़

सामने का पहिया टांग स्टंटबाजी, वीडियो आया सामने

Nilmani Pal
13 Jun 2025 3:15 PM IST
सामने का पहिया टांग स्टंटबाजी, वीडियो आया सामने
x
छग

सरगुजा। सरगुजा के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर, बतौली, मैनपाट और खासकर सीतापुर सहित अन्य इलाकों में छत्तीसगढ़ राइडर नामक बाइकर्स गैंग इन दिनों सड़कों पर बेखौफ होकर धड़ल्ले से खतरनाक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, राइडर मोहित नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपने गैंग के साथ मिलकर सड़कों में ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए का वीडियो अपलोड कर रहा है। फिलहाल पूरे मामले में इस बाइकर्स गैंग द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए का वीडियो सामने आने के बाद सरगुजा पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया है। वहीं मामलें में सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि, राइडर मोहित नामक युवक द्वारा अपने गैंग के साथ मिलकर नेशनल हाइवे सहित अन्य सड़कों में खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए का वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ है जिसे पुलिस ने अपने संज्ञान में लिया है।

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि, इस बाइकर्स गैंग के सदस्यों को जल्द ही पकड़कर उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस खतरनाक स्टंटबाजी के कारण होने वाली बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकें।


Next Story
null