छत्तीसगढ़
संघर्ष से सम्मान तकः पक्के घर ने बदली लिंगु कुडमुल की जिंदगी
Shantanu Roy
18 May 2026 10:57 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। कभी नक्सल प्रभाव और अभावों से जूझता नियद नेलनार गांव आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने लगा है। इसी बदलाव की मिसाल बने हैं ग्राम पंचायत संतोषपुर के निवासी 53 वर्षीय लिंगु कुडमुल।
लिंगु कुडमुल अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से एक जर्जर झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे थे। संतान नहीं होने और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका जीवन कठिनाइयों से भरा था। बरसात में टपकती छत, ठंड में असुरक्षित रातें और हर मौसम में परेशानियां उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी थीं।
गांव के नक्सल मुक्त होने के बाद विकास कार्यों ने गति पकड़ी और सरकारी योजनाओं की पहुंच ग्रामीणों तक बढ़ी। इसी दौरान लिंगु कुडमुल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर स्वीकृत हुआ। नया घर उनके लिए सिर्फ आशियाना नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और नई उम्मीद का प्रतीक बन गया।
पक्का घर बनने के बाद अब लिंगु कुडमुल और उनकी पत्नी सुरक्षित और सुकून भरा जीवन जी रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात की गवाही देती है कि समय पर मिली सहायता किसी के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है। नियद नेलनार गांव की यह कहानी संघर्ष से सम्मान तक की प्रेरणादायक यात्रा है, जो विकास, संवेदनशीलता और उम्मीद की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





