छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर किशोरी से रेप, अरमान अरेस्ट

Nil dhankar
30 Jan 2025 10:23 AM IST
इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर किशोरी से रेप, अरमान अरेस्ट
x

दुर्ग। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप हुआ है।

शिकायत में बताया गया कि उसकी 14 साल की लड़की को एक अरमान नाम का लड़के ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। वो दोनों एक परिचित की शादी में मिले थे। उसके बाद अरमान ने इंस्टाग्राम आईडी में उसे खोजा और फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। इसके बाद दोनों इंस्टा में बात करते। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

अरमान ने लड़की को मैसेज करके बाहर मिलने के लिए बुलाया। अरमान के बुलाने पर लड़की टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची। अरमान पहले से अपनी बाइक लेकर खड़ा था। उसने लड़की को बाइक में बैठाया और बहला फुसलाकर खम्हरिया और अन्य जगहों पर ले गया। इस तरह वो लोग कई बार बाहर मिले। हर बार अरमान लड़की को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाता और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बताता था।

लगातार कई बार शारीरिक संबंध बनाने से लड़की गर्भवती हो गई। जब उसको ये जानकारी हुई तो अरमान ने उसे बच्चा गिराने और जान से मारने की धमकी। इसके बाद बच्ची ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।


Next Story