छत्तीसगढ़

दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू, हालत नाजुक

Nilmani Pal
17 Jan 2026 5:28 PM IST
दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू, हालत नाजुक
x

बस्तर। जिले में एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया है। युवक को पेट समेत शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बस्तर के रहने वाले युवक अजय नाग ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है। इसने पुलिस को बताया कि, 15 जनवरी को जब घर लौटा तो उसकी बाइक घर पर नहीं दिखी। पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी और उसका दोस्त लैखन बघेल बाइक लेकर गया है। लैखन को ढूंढने के लिए अजय मोहल्ले में यहां वहां घूमता रहा। रात 8 बजे जब लैखन घर लौटा तो अजय उससे मुलाकात किया।इसी बीच उसने बाइक क्यों ले गया है कहा तो इसी बीच विवाद हुआ। पहले गाली-गलौज हुई, उसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लैखन बघेल ने अपने पास रखे बटन चाकू से अजय के पेट समेत अन्य अंगों पर वार कर दिया।

अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आस-पास से मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। अजय को अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक लैखन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी है।

Next Story
null