छत्तीसगढ़

जीवनधारा योजना से मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

Nil dhankar
13 Jun 2025 5:05 PM IST
जीवनधारा योजना से मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा
x

रायपुर। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क डायलिसिस सेवा दी जा रही है। जिसका नाम जीवनधारा है। इस योजना का उद्देश्य सभी जिलों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराना है। इसकी सेवा एस्काग संजीवनी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा दिया जा जाएगा। यह सेवा निःशुल्क है जिसके लिए मात्र आधारकार्ड की आवश्यकता होगी। इस योजना के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन हैं।

इस योजना के तहत जिला अस्पताल रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, कोरिया, महासमुंद, दुर्ग, कांकेर, राजनांदगांव, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, रायगढ़, धमतरी, देवभोग, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, बलौदाबाजार, बीजापुर, बलरामपुर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बेमेतरा, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सारंगढ़, खैरागढ़, मानपुर सीएससी सहित सभी जिलों के अस्पतालों में यह सेवा संचालित की जा रही है।

25 अप्रैल 2022 से अभी तक जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन और डायलिसिस प्रक्रिया शुरू हैं, जिससे अभी तक 19 हजार 692 सेशन हो चुकें हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं 75068-18793 और टोल फ्री नंबर 18001022294 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Next Story
null