छत्तीसगढ़

क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, छठवीं पास आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 Jan 2026 6:41 PM IST
क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, छठवीं पास आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ एवं मासिक ब्याज देने का झांसा देकर दो दर्जन से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी कुलदीप भतपहरी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अब तक 26 लोगों से कुल 1 करोड़ 35 लाख 14 हजार रुपये की ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कुलदीप भतपहरी, जो केवल छठवीं कक्षा तक पढ़ा है, स्वयं को शेयर मार्केट, आईपीओ, एनएसई, एमएसईआई और सीडीएसएल से जुड़ा निवेश एवं सलाहकार बताता था। वह लोगों को क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर अधिक मुनाफा और मासिक ब्याज देने का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था।

आरोपी ने वर्ष 2021-22 के दौरान रायपुर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को अपना शिकार बनाया। थाना पंडरी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी अमित दास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जान-पहचान वर्ष 2021-22 में आरोपी कुलदीप भतपहरी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को निवेश सलाहकार बताते हुए अमित दास और उसके भाई रोहित दास को आईपीओ, एनएसई, एमएसईआई और सीडीएसएल में ‘के.बी. प्लान’ के नाम पर निवेश कराने का झांसा दिया। आरोपी ने अधिक लाभ और मासिक ब्याज देने का भरोसा दिलाकर ऑनलाइन एवं नगद माध्यम से कुल 15 लाख 60 हजार 004 रुपये प्राप्त कर लिए। कुछ महीनों तक आरोपी ने ब्याज के रूप में आंशिक राशि दी, लेकिन दिसंबर 2024 में वह अचानक फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी रायपुर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई। आरोपी लगातार फरार था, जिसे पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई, जिस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप भतपहरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शेयर मार्केट, क्रिप्टो करेंसी और आईपीओ में अधिक लाभ एवं मासिक ब्याज देने का झांसा देकर कुल 26 लोगों से 1 करोड़ 35 लाख 14 हजार रुपये ऑनलाइन एवं नगद माध्यम से ठगे हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी से संबंधित 01 कंप्यूटर सिस्टम, 01 लैपटॉप और 02 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी इसी तरह की ठगी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 456/2025 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल निरुद्ध रह चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और यह आशंका जताई जा रही है कि ठगी की रकम और पीड़ितों की संख्या और भी बढ़ सकती है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शेयर मार्केट या क्रिप्टो करेंसी में निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और लालच में आकर किसी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें।
Tagsरायपुरक्रिप्टो करेंसी ठगीशेयर ट्रेडिंग फ्रॉडसायबर क्राइमकुलदीप भतपहरी1.35 करोड़ की ठगीपंडरी थानाएण्टी क्राईम यूनिटRaipurcrypto currency fraudshare trading fraudcyber crimeKuldeep Bhatpharifraud of Rs 1.35 crorePandri police stationanti-crime unitछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story