छत्तीसगढ़

17 लाख की ठगी, फर्जी लेटरपेड से बैंक मैनेजर को लगाया चूना

Nil dhankar
13 Aug 2025 12:46 PM IST
17 लाख की ठगी, फर्जी लेटरपेड से बैंक मैनेजर को लगाया चूना
x
छग

रायपुर. राजधानी रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक से 17.52 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. फर्जी लेटरपेड के जरिए शातिर ठगों ने बैंक मैनेजर से ठगी कर ली. घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक के रामसागरपारा ब्रांच में झारखंड गिरिडीह निवासी आशुतोष कुमार मैनेजर हैं. आशुतोष को पूर्व मैनेजर कार्तिक राउंड का 8 अगस्त को कॉल आया. कार्तिक ने आशुतोष को बताया कि कृष्णा बिल्डर के डायरेक्टर सुनील तापड़िया का बैंक में काफी वक्त से ट्रांजेक्शन होते रहता है. उनका फोन आएगा तो मदद कर दीजियेगा. तीन दिन बाद यानी 11 अगस्त को आशुतोष के पास कॉल आया, उसने खुद को सुनील तापड़िया बताया और कहा कि वह रजिस्ट्री ऑफिस आ गया है और बैंक नहीं आ पाएगा. वाट्सएप पर र कृष्णा बिल्डर के लेटरपैड में एनईएफटी डिटेल भेज रहा है. उस आधार पर 17.52 लाख रुपए ट्रांसफर कर देना.

आरोपियों ने इंटरनेट पर मौजूद नंबर के जरिए कार्तिक से सम्पर्क किया. उन्होंने खुद को कृष्णा बिल्डर का डायरेक्टर सुनील तापड़िया बताया, कार्तिक ठगों को नहीं समझ पाया. कार्तिक ने ठगों से कहा कि वह अब उस शाखा में नहीं है, लेकिन वह बोल देगा. इसके बाद कार्तिक ने नए मैनेजर को फोन किया और सुनील के बारे में जानकारी दी. शातिर ठगों ने इसी का फायदा उठाकर खाते से पैसे उड़ा दिए.

Next Story
null