छत्तीसगढ़

महिला से फेक कॉल कर 1.60 लाख की ठगी, तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज

Shantanu Roy
16 Sep 2021 9:44 AM GMT
महिला से फेक कॉल कर 1.60 लाख की ठगी, तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज
x

DEMO PIC

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के श्याम नगर में रहने वाली एक महिला के साथ 1.60 लाख की ठगी हो गई। ये ठगी नामी इंश्योरेंस कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर हुई। महिला की शिकायत पर तेलीबांधा थाने की पुलिस ने एक ठग कॉलर के खिलाफ 420 का केस दर्ज किया है। अब सायबर सेल की मदद से ठगी करने वाले का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। महिला ने उन खातों की जानकारी भी पुलिस को दी है जिसमें ठग ने रुपए जमा कराए।

श्याम नगर इलाके में रहने वाली गृहणी किरण दीप कौर नाम की महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। महिला के मुताबिक उसने साल 2015 में अपने नाम से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से पॉलिसी खरीदी थी। इस पॉलिसी का प्रिमियम आटो डेबिट एकाउंट के माध्यम से जमा होता था। 4 प्रिमियम जमा करने के बाद अपने कुछ निजी कारणों से महिला ने प्रिमियम जमा नहीं किए थे। जून के महीने में महिला ने प्रिमियम जमा करने के लिये अपने मोबाइल से गुगल पर मैक्स लाइफ कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। 9717208187 इस नंबर पर महिल ने संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने खुद को कंपनी का स्टाफ बताया।
खुद को कर्मचारी बताने वाले ठग ने महिला को लेट फीस का डर दिखाया। उसने कहा कि यदि इससे बचना है तो पॉलिसी एक्टिवेट करने के लिए 75 हजार 200 रुपए देने होंगे। महिला के राजी होते ही ठग ने उसे अकाउंट नंबर 309009373413 IFSC कोड RATN0000204 दिया। महिला ने अपने एक्सिस बैंक के अकाउंट से 21 जून को रुपए दे दिए। महिला ने अपने दिए रुपयों की डिटेल मांगी मगर उसे कोई डीटेल नहीं मिली। फिर ठग ने सीवीसी कोड जनरेट के लिये 68,650 रुपए पंजाब नेशनल बैंक के खाता नंबर 4613000100065516 में जमा करवा लिए। इसके बाद तीन दिनों तक ठग का फोन नंबर बंद हो गया।
महिला लगातार उस पर कॉल करती रही। तीन दिनों के बाद ठग का कॉल आया उसने कहा कि आपकी पॉलिसी के मामले में एंक्वायरी चल रही है ऑडिट किया जा रहा है। इसके बाद फिर से उसने 16,240 रुपए टैक्स वगैरह के नाम पर जमा करने को कहा महिला ने ये रुपए भी दे दिए। ठग ने इसके बाद फिर से 14 हजार रुपए की डिमांड कर दी। महिला को रुपए कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। दूसरी तरफ रुपए जमा करवाने की डिमांड ठग किए जा रहा था। महिला ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के दफ्तर जाकर बात की तो ठगी का पता चला। अब महिला ने सभी ट्रांजेक्शंस की जानकारी पुलिस को देकर शिकायत की है।
Next Story