छत्तीसगढ़

फर्जी ED अधिकारी बनकर वसूले लाखों रुपए, ठगबाज दंपत्ति गिरफ्तार

Shantanu Roy
13 July 2025 7:56 PM IST
फर्जी ED अधिकारी बनकर वसूले लाखों रुपए, ठगबाज दंपत्ति गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार दावड़ा कॉलोनी निवासी विनोद शर्मा और उनकी पत्नी मनोरमा शर्मा को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अधिकारी बनकर ठगों ने निशाना बनाया और उनसे ₹8.5 लाख (साढ़े आठ लाख रुपए) की ठगी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनोद शर्मा को ठगों ने फोन कर खुद को ईडी अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज है। साथ ही यह भी कहा गया कि विभिन्न बैंक खातों में उनके नाम से 200 करोड़ रुपए जमा हैं, जो अवैध हैं। ठगों ने जांच और गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी।


भयभीत होकर विनोद शर्मा और उनकी पत्नी ने ठगों के बताए गए खातों में ₹8.5 लाख ट्रांसफर कर दिए। घटना के बाद जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराई। टिकरापारा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फोन कॉल, बैंक ट्रांजैक्शन और साइबर लोकेशन की जांच कर रही है। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इससे पहले भी रायपुर की सैफायर ग्रीन कॉलोनी निवासी महिला से 2.83 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने पुलिस और साइबर सेल की चिंता बढ़ा दी है।
Tagsडिजिटल अरेस्ट रायपुरविनोद शर्मा साइबर ठगीमनी लॉन्ड्रिंग फर्जी केसईडी अधिकारी बनकर ठगीरायपुर साइबर फ्रॉडदावड़ा कॉलोनी ठगी8.5 लाख की ठगीटिकरापारा थाना रायपुररायपुर डिजिटल अरेस्ट केसED फर्जी कॉल मामलाDigital arrest RaipurVinod Sharma cyber fraudmoney laundering fake casefraud by posing as ED officerRaipur cyber fraudDavda Colony fraudfraud of 8.5 lakhsTikrapara police station RaipurRaipur digital arrest caseED fake call caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story