छत्तीसगढ़

खरोरा में लाखों का सट्टा खिलाते रिंकू समेत 4 सटोरिए गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Sept 2026 4:19 PM IST
खरोरा में लाखों का सट्टा खिलाते रिंकू समेत 4 सटोरिए गिरफ्तार
x
छग
Raipur (Rural). रायपुर (ग्रामीण)। खरोरा थाना पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 सट्टा पट्टी, 34 हजार 670 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरोरा स्थित महामाया अस्पताल के पास कुछ लोग सट्टा खिला रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खरोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतविन्दर सिंग बग्गा उर्फ रिंकू, निवासी वार्ड क्रमांक 5 खरोरा, जगमोहन नशीने उम्र 67 वर्ष, बसंत देवांगन उम्र 40 वर्ष और धर्मेन्द्र देवांगन उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। सभी आरोपी खरोरा वार्ड क्रमांक 5 के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से कुल 64 सट्टा पट्टी मिली। इसके अलावा 34 हजार 670 रुपये की नगदी और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया।
मामले में थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 472/25 के तहत धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंचल तिवारी के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध सट्टा और जुआ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए ऐसे मामलों में त्वरित दबिश दी जा रही है। खरोरा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का नेटवर्क किन-किन इलाकों तक फैला हुआ था। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जब्त मोबाइल फोन और अन्य सामग्री की जांच भी की जा रही है।
Next Story