छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Feb 2026 7:17 PM IST
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमापाली पेट्रोल पंप पर पेट्रोलकर्मियों से मारपीट के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर हुए इस हमले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया था कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके निर्देशों के तहत पुलिस ने मामले में गैर-जमानतीय धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की रिपोर्ट खगपति पटेल पिता दुखुराम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ठाकुरपाली ने थाना कोतरारोड़ में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे वह कुरमापाली स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। उनके साथ रात्रि शिफ्ट के कर्मचारी कमलेश पटेल और मनीष कुमार पटेल भी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। कर्मचारियों द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवक गाली-गलौच करने लगे और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। पेट्रोलकर्मियों द्वारा किसी तरह बीच-बचाव किया गया, जिसके बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल से मौके से चले गए। कर्मचारियों को लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों युवक दो अन्य साथियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे और तीनों कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
घटना में खगपति पटेल, कमलेश पटेल और मनीष कुमार पटेल को चोटें आईं। मामले की सूचना मिलते ही थाना कोतरारोड़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। तीनों घायल कर्मचारियों को शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए। फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान ग्राम गोर्रा निवासी भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल, सुभाष बघेल और उत्तरा कुमार बघेल के रूप में की गई। पहचान होते ही पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जप्त की हैं। आरोपी भानू प्रताप बघेल से होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AY 6019 तथा आरोपी सुभाष बघेल से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 6204 जप्त की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25-25 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में भानू प्रताप बघेल (42 वर्ष), कौशल बघेल (40 वर्ष), उत्तरा कुमार बघेल (40 वर्ष) और सुभाष बघेल (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ के निवासी हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भानू प्रताप बघेल, कौशल बघेल और उत्तरा कुमार बघेल आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी थाना कोतरारोड़ में मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इनके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गैर-जमानतीय धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय तथा आरक्षक टिकेश्वर यादव, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, चूड़ामणि गुप्ता और राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsरायगढ़ पुलिसकुरमापाली पेट्रोल पंपपेट्रोलकर्मियों से मारपीटकोतरारोड़ थानाचार आरोपी गिरफ्तारगैर-जमानतीय धाराएंसीसीटीवी फुटेजमोटरसाइकिल जप्तगुंडागर्दी पर कार्रवाईएसएसपी रायगढ़Raigarh PoliceKurmapali Petrol Pumpassault on petrol workersKotar Road Police Stationfour accused arrestednon-bailable sectionsCCTV footagemotorcycle seizedaction against hooliganismSSP Raigarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story