भारत

हत्या: विरोध में सड़क पर उतरे लोग, यातायात पूरी तरह बाधित हुआ

jantaserishta.com
1 Feb 2026 6:00 PM IST
हत्या: विरोध में सड़क पर उतरे लोग, यातायात पूरी तरह बाधित हुआ
x
इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
रांची: रांची के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई। रविवार को पार्क में जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इसी इलाके के निवासी मधेश्वर सिंह के रूप में की गई है।
घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे शव के साथ रांची के लालपुर चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात गुलमोहर पार्क के समीप हमलावरों ने मधेश्वर सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय लोगों ने लालपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती और निगरानी प्रभावी नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी साक्षी जमुआर के नेतृत्व में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार और सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद काफी देर से चला आ रहा सड़क जाम हटाया गया, जिसके बाद लालपुर चौक पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null