छत्तीसगढ़

अवैध शराब बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 119 पौवा शराब और दो बाइक जब्त

Shantanu Roy
3 Aug 2026 8:49 PM IST
अवैध शराब बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 119 पौवा शराब और दो बाइक जब्त
x
छग
Chhuikhadan. छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना छुईखदान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 119 पौवा अवैध शराब, बिक्री की रकम और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत छुईखदान पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरिया रोड ग्राम विचारपुर क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी पिता राजेश ढीमर उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 इतवारी बाजार थाना खैरागढ़ जिला केसीजी, विनायक यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 6 बरेठ पारा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी, गुलशन भगत पिता दिनेश भगत उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 धरमपुरा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी और संजय धुर्वे पिता सोमनाथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 ठाकुर पारा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 119 पौवा अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 21.42 बल्क लीटर बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 500 रुपये नगद और परिवहन में उपयोग की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 61 हजार 740 रुपये आंकी गई है। मामले में थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 281/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को 3 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद सभी आरोपियों को उपजेल सलोनी भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsछुईखदान पुलिसकेसीजी पुलिसखैरागढ़ छुईखदान गंडईअवैध शराब कार्रवाई119 पौवा शराब जब्तआबकारी एक्टधारा 34(2)चार आरोपी गिरफ्तारप्रशांत ढीमरविनायक यादवगुलशन भगतसंजय धुर्वेपुलिस रेड कार्रवाईग्राम विचारपुरपंडरिया रोडशराब तस्करीशराब बिक्रीदो बाइक जब्त21.42 बल्क लीटर शराबअपराध क्रमांक 281/2026न्यायालय पेशीउपजेल सलोनीछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजपुलिस अभियानअपराध नियंत्रणजुआ सट्टा रोकथामअवैध कारोबार पर कार्रवाईकेसीजी न्यूजछत्तीसगढ़ पुलिसथाना छुईखदानपुलिस सफलतासामाजिक बुराई के खिलाफ अभियानअवैध गतिविधियों पर शिकंजाकानून व्यवस्थाChhuikhadan PoliceKCG PoliceKhairagarh-Chhuikhadan-Gandaicrackdown on illicit liquor119 quarter-bottles of liquor seizedExcise Act Section 34(2)four accused arrested (Prashant DhimarVinayak YadavGulshan BhagatSanjay Dhurve)police raidVillage VicharpurPandariya Roadliquor smugglingliquor saletwo motorcycles seized21.42 bulk liters of liquorCrime No. 281/2026court appearanceSaloni Sub-JailChhattisgarh crime newspolice operationcrime controlprevention of gambling and bettingaction against illegal tradeKCG NewsChhattisgarh PoliceChhuikhadan Police Stationpolice successcampaign against social evilscrackdown on illegal activitieslaw and order.
Next Story