छत्तीसगढ़

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, 183 टेबलेट जब्त

Shantanu Roy
16 Sept 2026 8:16 PM IST
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार, 183 टेबलेट जब्त
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उरला थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 183 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और वारदात में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है।
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को 16 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि थाना उरला क्षेत्र के ग्राम अछोली स्थित हीरा गार्डन के पास कुछ लोग दोपहिया वाहन से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लेकर पहुंचे हैं और बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई।
मौके से चार युवकों को पकड़ा
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवकों और वाहन की पहचान की। इसके बाद घेराबंदी कर चारों युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम युवराज ध्रुव, सौरभ यादव, आकाशदीप और नीरज देवांगन बताया। सभी आरोपी रायपुर जिले के रहने वाले हैं।
तलाशी में मिली नशीली टेबलेट
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपाम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से टेबलेट रखने और बिक्री करने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 183 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपाम और घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन जब्त किया है। मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 469/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
युवराज ध्रुव उर्फ निक्की पिता मोहनलाल ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी दोंदेखुर्द, थाना विधानसभा, रायपुर।
सौरभ यादव पिता नमेश्वर यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मांढर, थाना विधानसभा, रायपुर।
आकाशदीप पिता सुजीत, उम्र 24 वर्ष, निवासी दोंडे खुर्द, थाना विधानसभा, रायपुर।
नीरज देवांगन पिता गणेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, हाल निवासी ग्राम गुमा, थाना उरला, रायपुर।
नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Next Story