भारत

LIVE वीडियो: युवती को कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटता ले गया

jantaserishta.com
16 Sept 2026 2:41 PM IST
LIVE वीडियो: युवती को कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटता ले गया
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने एक लड़की को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार सवार युवती को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया.
आरोप है कि आरोपी शाहनवाज ने अपनी असली पहचान छिपाकर और हिंदू बनकर उसे अपने प्यार में फंसाया था. आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शाहनवाज ने जनेश्वर पार्क के सामने पीड़िता को कार से कुचलने की कोशिश की और फरार हो गया.
इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कार को युवती को टक्कर मारे जाने का सीन साफ दिखाई दे रहा है. पीड़िता को CHC में मेडिकल के लिए भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक, युवती सुबह सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी. उसी दौरान कार सवार शाहनवाज दूसर लड़कियों के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा था. शहनवाज युवती से यश ठाकुर बनकर रिलेशनशिप में था. इसी दौरान युवती को पता चला वो यश नहींस शहनवाज है. जिसके बाद पीड़िता ने युवक पर धोखेबाजी के आरोप लगाए.
लड़का अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था. इस दौरान एक्स गर्लफ्रेंड ने उसको जनेश्वर मिश्र पार्क में देखा. इसके बाद पीड़िता ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन आरोपी शहनवाज उसे कार से घसीटा और फिर टक्कर मारकर फरार हो गया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश में तीन टीम में गठित कर गिरफ्तारी करवाई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story