छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना के फार्म फिर भरे जाएंगे

Nilmani Pal
13 Sep 2024 4:28 AM GMT
महतारी वंदन योजना के फार्म फिर भरे जाएंगे
x

दुर्ग durg news। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकारी धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर अस्पताल परिसर से हटाए जाएंगे। उनकी जगह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। वहां लोगों को कम से कम दाम में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से महतारी वंदन योजना के फार्म भरे जाएंगे। cg news

इसके अलावा सुपेला अस्पताल निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने वहां संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर को हॉस्पिटल कैंपस से हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस शासन काल में खोले गए सभी 195 धनवंतरी मेडिकल स्टोर को बंद करने की बात को गलत बताया है। दरअसल, गुरुवार को मंत्री श्याम बिहारी दुर्ग दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर के भिलाई कार्यालय में खास बातचीत की। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से बदहाल हो गई थी। अस्पताल वेंटिलेटर पर पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा कि 8 महीने के कार्यकाल में उनका एक दिन भी ऐसा नहीं गया, जब उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने पर काम ना किया हो। उनकी मेहनत ने अस्पतालों को वेंटिलेटर से बाहर निकाल लिया है। जल्द ही स्वास्थ्य सविधाएं तेजी से दौड़ती दिखेंगी।


Next Story