छत्तीसगढ़

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रायपुर लोकभवन में सामूहिक फोटो खिंचवाई

Nil dhankar
4 Dec 2025 5:04 PM IST
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रायपुर लोकभवन में सामूहिक फोटो खिंचवाई
x

रायपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के अवसर पर लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका एवं लोकभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई।

सीएम साय का ट्वीट

ज्ञातिभि र्वण्टयते नैव चोरेणापि न नीयते ।

दाने नैव क्षयं याति विद्यारत्नं महाधनम् ॥

आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ।दीक्षांत केवल डिग्री का नहीं, बल्कि नए सपनों, नए अवसरों और राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित नई यात्रा का आरंभ है। आज मैंने हर विद्यार्थी में छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की चमक देखी। उनकी उपलब्धियों के पीछे माता-पिता का त्याग और गुरुजनों का आशीर्वाद स्पष्ट दिखाई देता है। प्रत्येक युवा को अवसर, सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रगति का समान मंच प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Next Story
null