छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक का नहीं जमा हुआ SIR फार्म

Nilmani Pal
28 Nov 2025 3:42 PM IST
पूर्व विधायक का नहीं जमा हुआ SIR फार्म
x
छग

रायपुर। पूर्व विधायक गुलाब कमरो का SIR फार्म नहीं भराया। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, मतदाता सूची बनाने की एक निर्धारित प्रक्रिया है। अभी प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इसमें कई दावा और आपत्तियां होगी।

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में आज से डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है। इसे लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में नक्सलवाद पर भी विस्तृत चर्चा होगी। नक्सलवाद आंतरिक सुरक्षा व विकास में सबसे बड़ा अवरोध था।

दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चल रहा है। अब सिर्फ सीमित जिलों तक नक्सलवाद सिमट गया है। अरुण साव ने कहा, सरकार की इच्छाशक्ति ही नक्सलवाद की दिशा तय करती है। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में नक्सलवाद तेजी से खत्म होने की ओर है। डबल इंजन सरकार डबल स्पीड से नक्सल उन्मूलन पर काम कर रही है। नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है।

Next Story
null