बेटे की बल्लेबाजी देखकर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया हुए गदगद, VIDEO

रायपुर। बेटे की बल्लेबाजी देखकर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया गदगद हुए। उन्होंने वीडियो शेयर कर X में लिखा, शाबाश बेटे!!
एक पिता होने के नाते यह पल मेरे लिए ख़ुशी और गर्व दोनों से भरा हुआ है। आज तुमने केवल अपनी टीम को मैच जिताने में ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों को जीत लेने वाला काम किया है। पिता के सामने पुत्र जैसा भी जौहर दिखाए वह खुश रहता है। पर पूरी दुनिया के सामने अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोगों को असंख्य बार ताली बजाने का अवसर देना, वह भी पिता के सामने तब यह वाक़ई में गौरवशाली पलों में से एक है।
आज राजनांदगांव और बस्तर के बीच हुए रोमांचक मैच में राजनांदगांव ने जीत हासिल की। बेटे को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। खूब बधाई बेटा ! खूब तरक़्क़ी करो। एक सुनहरा और उज्जवल भविष्य आपका इंतज़ार कर रहा है।
शाबाश बेटे!!
— Dr. Shiv Kumar Dahariya (@drshivdahariya) June 14, 2025
एक पिता होने के नाते यह पल मेरे लिए ख़ुशी और गर्व दोनों से भरा हुआ है। आज तुमने केवल अपनी टीम को मैच जिताने में ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों को जीत लेने वाला काम किया है।
पिता के सामने पुत्र जैसा भी जौहर दिखाए वह खुश रहता है। पर पूरी दुनिया के सामने अपने हुनर का… pic.twitter.com/uZ4Hr55Jyf





