छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री ने बीजेपी विधायक की तुलना बंदर से की

Nilmani Pal
18 Oct 2025 3:38 PM IST
पूर्व मंत्री ने बीजेपी विधायक की तुलना बंदर से की
x
छग

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने अजीबो-गरीब बयान दिया है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है. उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो बंदर है, वह बंदर की तरह उछलते कूदते रहते हैं. अमरजीत ने क्षेत्र के विकास नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पूर्व मंत्री के बयान पर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने पलटवार किया है।

दरअसल पूर्व मंत्री अमरजीत भगत कांग्रेस के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मैनपाट पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीतापुर विधायक तंज कसते हुए कहा, रामकुमार टोप्पो विधायक नहीं बंदर है. कभी नान चाकू चलाता है तो कभी पुलिया के ऊपर से कूदता है. बदर जैसा कूदने से कुछ नहीं होता, समस्या सुनिए और हल कीजिए. टोप्पो गलती से जीत गया है, उसको राजनीति नहीं आता है।

वहीं अमरजीत भगत के बयान पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को कभी आत्मरक्षा के लिए नान चाकू चलाना सिखाता हूं। कभी कोई मुसीबत में हो तो नदी में कूदकर जनता को बचाता हूं। मैं नेता नहींं मैं जनता का बेटा हूं इसलिए दौड़-धूप करते हुए क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहा हूं। आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा।

Next Story
null