छत्तीसगढ़

फंदे में फंसे तेंदुए की जान वन विभाग की टीम ने बचाई, शिकारियों की तलाश जारी

Nilmani Pal
26 Dec 2025 11:11 AM IST
फंदे में फंसे तेंदुए की जान वन विभाग की टीम ने बचाई, शिकारियों की तलाश जारी
x
छग

धमतरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में एक और तेंदुआ शिकार होते बच गया। वन अमले ने शिकारियों के फंदे में बचा लिया। घटना सीता नदी अभ्यारण्य के तौरेंगा बफर के ग्राम कौकोड़ी की है। तेंदुआ के झाड़ियों में होने की होने की सूचना पर गुरुवार को दोपहर वन उपनिदेशक वरूण जैन ने एक टीम रवाना किया।

एसडीओ गोपाल कश्यप ने जान जोखिम में डालकर रस्सी के जाल से पकड़ा। तेंदुए के गले में 7 दिनों से दो क्लच वायर फंदा फंसा था, जिससे आबादी पर हमले का खतरा था। जंगल सफारी के डॉक्टर जय किशोर जडिया की टीम ने मौके पर इलाज कर तेंदुए की जान बचाई। दो क्लच वायर गले में 7 दिनों से फंसा था।-डॉक्टर जय किशोर जडिया की टीम ने इलाज कर तेंदुआ को बचा लिया।

उपनिदेशक वरुण जैन ने कहा कि अवैध शिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।इनाम योजना भी लागू की गई है दो दिन पहले मगरलोड इलाके में एक तेंदुआ का शिकार किया गया था। आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Next Story
null