छत्तीसगढ़

तेलीबांधा में विदेशी लड़कियां पकड़ी गई, रशियन बताया जा रहा

Nilmani Pal
13 March 2026 10:12 AM IST
तेलीबांधा में विदेशी लड़कियां पकड़ी गई, रशियन बताया जा रहा
x

जनता से रिश्ता द्वारा प्रकाशित किया गया था कि विदेशों से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता है, जो सही साबित हो रही है...

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने दो रश्यिन युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम दिनोरा और सारा बताया गया है। इनके विरुद्ध 2026 में भी मामला दर्ज किया गया था। दोनों बिना वीजा के रह रहीं थीं।

सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की आशंका

बता दें कि पिछल दिनों खुलासा हुआ था कि विदेश और कई राज्यों से लड़कियों को सेक्स रैकेट के लिए बुलाया जाता है। एक मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, वीआईपी रोड हादसा और हंगामा के बाद रशियन युवती और भावेश आचार्य से पूछताछ की गई थी।

पूछताछ में रशियन लड़की ने कई खुलासे किए थे। जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मामले की जांच की थी। जांच में पता चला कि लड़कियों से तेलीबांधा, सरस्वती नगर स्थित कई होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था।

Next Story
null