छत्तीसगढ़

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में दौड़े विदेशी एथलीट और सरेंडर नक्सली

Nil dhankar
22 March 2026 8:43 AM IST
बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में दौड़े विदेशी एथलीट और सरेंडर नक्सली
x

जगदलपुर/बस्तर। आज 22 मार्च को बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन में विदेशी एथलीट के साथ-साथ सरेंडर्ड कैडर ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता 5, 10, 21 और 42 किमी की अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 25 लाख रुपए की प्राइज मनी रखी गई थी।

इस आयोजन में कुल 9,235 एथलीट ने भाग लिया, जिनमें बस्तर संभाग से 8,127, छत्तीसगढ़ के बाहर से 202 और 120 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल रहे। लंबी दूरी की दौड़ में इथोपिया और केन्या के एथलीटों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहा।

इस बार 2,313 महिला एथलीट ने भी हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि 200 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों ने भी मैराथन में भाग लेकर मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम से पहले प्री-इवेंट के रूप में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें केदार कश्यप ने भी शामिल हुए।

Next Story