छत्तीसगढ़

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

Nil dhankar
19 Aug 2024 5:34 PM IST
भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, स्वसहायता समूह की बहनों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने रक्षाबंधन मनाया। Chief Minister Vishnudev Sai

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने कहा - साल में एक बार राखी का त्योहार, लेकिन मुख्यमंत्री हर महीने हमारी खुशहाली का उपहार भेजते है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की बहनों के साथ और स्नेह से अभिभूत, महिलाओं के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को उपहार भेंट किए। महिलाएं विष्णु भैया के लिए आकर्षक राखियां और मिठाई लेकर पहुंची है।

Next Story