छत्तीसगढ़
पहली बार महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया लोकभवन का भ्रमण
Shantanu Roy
20 March 2026 8:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय लोकभवन की कार्यप्रणाली से जनसामान्य को अवगत कराने के उद्देश्य से लगातार भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वाशासी महाविद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों ने लोकभवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बी.ए. और एम.ए. के छात्र-छात्राओं ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, शासन की कार्यप्रणाली और लोकभवन की ऐतिहासिक व कार्यालयीन महत्ता को करीब से समझा। विद्यार्थियों के लिए यह एक अनूठा अनुभव रहा, क्योंकि यह पहला अवसर था जब महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं लोकभवन पहुंचे। इससे पहले यहां स्कूली विद्यार्थियों और गोद ग्राम से आए ग्रामीणों को भी भ्रमण कराया जा चुका है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को लोकभवन परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों जैसे छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की विभिन्न शाखाओं और हरे-भरे उद्यानों का विस्तृत अवलोकन कराया गया। अधिकारियों द्वारा इन सभी स्थानों के महत्व, उपयोगिता और प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से सचिवालय की कार्यप्रणाली में रुचि दिखाई और यह जाना कि किस प्रकार विभिन्न विभागों के माध्यम से शासन की योजनाएं तैयार और क्रियान्वित की जाती हैं। इस दौरान उन्हें शासन के निर्णय लेने की प्रक्रिया, फाइल संचालन और विभागीय समन्वय के बारे में भी जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान परिसर में स्थापित एक ऐतिहासिक तोप भी आकर्षण का केंद्र रही। अधिकारियों ने बताया कि यह तोप 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उपयोग में लाई गई थी। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक धरोहर का अवलोकन किया और देश के सैन्य इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के उपरांत विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लोकभवन में आकर उन्हें न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिला, बल्कि यह भी जाना कि शासन स्तर पर निर्णय कैसे लिए जाते हैं। उन्होंने इस पहल को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
राज्यपाल रमेन डेका की इस पहल का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को शासन की कार्यप्रणाली से जोड़ना और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम से छात्रों में जागरूकता, जिम्मेदारी और प्रशासन के प्रति समझ विकसित होती है। लोकभवन भ्रमण कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह युवाओं को सशक्त नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग शासन की प्रक्रियाओं को समझ सकें और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





