छत्तीसगढ़

मैत्री बाग जू में लगी फूलों की प्रदर्शनी

Nilmani Pal
6 Feb 2023 12:35 PM IST
मैत्री बाग जू में लगी फूलों की प्रदर्शनी
x

दुर्ग। भिलाई के मैत्री बाग जू में फ्लॉवर शो का आयोजन किया गया. इस शो में दूर दूर से लोग पहुंचे. लोगों ने फूलों की प्रदर्शनी का जमकर लुत्फ उठाया. यहां लोगों को बागवानी की कई जानकारियां मिली. इसके अलावा लोगों ने फलों और सब्जियों के बारे में भी जानकारी जुटाई.

मैत्री बाग जू के कैंडल गार्डन में फूलों, फलों और सब्जियों की अलग-अलग प्रजातियों की प्रदर्शनी को देखने हजारों की संख्या में लोग एक बार फिर से उमड़ पड़े. प्रदर्शनी में लगभग 45 से अधिक किस्म के फल और फूलों की प्रजातियों को शामिल किया गया.इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन मैत्री बाग प्रबंधन द्वारा किया गया है. इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग हर वर्ष फरवरी माह के पहले सप्ताह में फ्लावर शो का आयोजन करता है. प्रकृति को समझने और विभिन्न किस्म के फूलों उनके रंग महक को लोग भली भांति समझ सकें. इस उद्देश्य को लेकर इस आयोजन में करीब 45 वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमे रंगोली बोनसाई, कैक्ट्स, कट फ्लावर, वेजिटेबल, जैसे वर्ग प्रमुख रूप से शामिल रहे. मैत्री बाग के प्रभारी डॉ नवीन जैन ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है. इसके अलावा अलग-अलग गमलों में लगे कैक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज और मौसमी पौधों जैसे सेवंती,डहेलिया, गुलाब और अन्य फूलों को रखा गया था.

Next Story