छत्तीसगढ़

नवापारा राजिम में आई बाढ़, भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा पानी

Nil dhankar
30 July 2026 9:21 AM IST
नवापारा राजिम में आई बाढ़, भगवान कुलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा पानी
x

नवापारा। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहलाने वाले त्रिवेणी संगम में स्थित नवापारा राजिम में तेज बारिश का कहर सामने आया है। नवापारा के नेहरू घाट पर महानदी,पैरी और सोढूरं नदी के बढ़ते जल स्तर से त्रिवेणी संगम पर जल भराव का विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है।

त्रिवेणी संगम पर स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव का मंदिर भी लगभग डूब सा गया है ऐतिहातन बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रायपुर एवं गरियाबंद दोनों जिलों के प्रशासन अपने नदी के तटों पर बसे गांवों को अलर्ट जारी कर नदी तट निकट मकानों और खेतों से दूर रहने की हिदायत भी है।

गरियाबंद में भी बाढ़

जिला मुख्यालय के नेशनल हाईवे पर 3 फीट का पानी भराव लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाहन चालकों के लिए लिए आफतें। प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर सतर्क है। सीकाशेर बांध से 44000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है , सिकाशेर के 21 में 16 गेट खोले जिसके चलते पैरी नदी अपने पूरे उफान पर है।

इसी तरह अब सब की निगाहें धमतरी के शेड्ल बांध पर टिकी है जब वहां से पानी छोड़ा जाएगा तब निचली बस्तियों में ये बाढ़ का पानी कहर ढा सकता है। पन्टोरा कन्या आश्रम में जल भराव बढा जिसके चलते 50 से अधिक बच्चों को बारूका में शिफ्ट किया गया। शोभा गरीबा मार्ग में बना तेज बहाव में रपटा बह गया वहीं बहाकोचबाय मालगांव कसनाला में पानी सड़क पर आ जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। गरियाबंद,नगरी,धमतरी मार्ग के सभी नदी नाले उफान पर हैं।


Next Story