छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर में 5 की मौत, बस दुर्घटनाग्रस्त होने से मची चीख-पुकार

Nil dhankar
18 Jan 2026 5:27 PM IST
छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर में 5 की मौत, बस दुर्घटनाग्रस्त होने से मची चीख-पुकार
x
बड़ा हादसा

झारखंड/रामानुजगंज। रामानुजगंज से एक बड़ी खबर सामने आयी है। ओरसा घाटी में अनियंत्रित होकर बस पलट गई है। ताजा समाचार मिलने तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना झारखंड के लातेहार में हुई है। ये सभी लोग पिपरसोत गांव के रहने वाले हैं। बलरामपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है। ये सभी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा में सामरी के ओरसा पाठ घाट में ग्रामीणों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कम से कम पांच सवारों की मौत होने हो गई है। वहीं दर्जनभर से अधिक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये ग्रामीण झारखंड के लोध फाल जा रहे थे। हादसे की सूचना पर झारखंड एवं सामरी पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Next Story
null