छत्तीसगढ़

बाढ़ प्रभावित जिले के 5 पुल आवागमन के लिए बंद

Nil dhankar
29 July 2026 11:06 AM IST
बाढ़ प्रभावित जिले के 5 पुल आवागमन के लिए बंद
x
छग

बलौदाबाजार। जिले में विगत 24 घण्टे से रुक -रुक कर हो रही बारिश से नदी -नाले का जल स्तर बढ़ गया है जिससे कई पुल और चेक डेम में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए बाढ़ ग्रस्त 5 पुलों को आवागमन के लिये बंद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड पलारी स्थित महानदी अमेठी घाट में पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है, भाटापारा सुहेला मार्ग जमुनिया नाला पुल में 1 फिट ऊपर पानी, सुहेला में भंवरगढ़ -बरडीह मार्ग जमुनिया नाला पुल एवं शिकारी केशली मारह जमुनिया नाला में 1-1 फिट ऊपर पानी, बलौदाबाजार विकासखंड के अचानकपुर चेक डेम में 2 फिट ऊपर पानी है।इन सभी 5 पुलों में प्रशासन द्वारा आवागमन बंद कर दिया गया है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को पुल -पुलियों में बाढ़ की स्थिति पर कड़ी निगरानी एवं ग्रामीणों को एहतियात बरतने सम्बन्धी सूचना देने कोटवारो के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिये है,वहीं बाढ़ प्रभावित पुलों में बेरीकेटिंग एवं कर्मचारी तैनात करने के भी निर्देश दिये है। इसके साथ ही राहत एवं अपादा प्रबंधन,होमगॉर्ड,पुलिस की टीम को भी अलर्ट रहने निर्देशित किया है।

Next Story