छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो में लगी आग, सवार थे दर्जनभर छोटे व्यापारी

Nil dhankar
12 Sept 2024 2:37 PM IST
स्कॉर्पियो में लगी आग, सवार थे दर्जनभर छोटे व्यापारी
x
छग

बस्तर bastar news। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम डिलमिली के पास एक स्कॉपियो वाहन में आग लग गई। घटना के तत्काल बाद वाहन में सवार सभी लोग वाहन से उतर गए, आसपास के लोगों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। Kodenar Police Station

कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि गुरुवार को कोड़ेनार का साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, वहीं गांव के लोग अपने सामानों को बेचने के साथ ही व्यापार करने के लिए आये हुए थे। पास के गाँव में रहने वाले ग्रामीण स्कार्पियो वाहन में सवार होकर बाजार से खरीददारी करके वापस घर जा रहे थे कि स्कार्पियो के बोनट से अचानक से शार्ट सर्किट के चलते धुंआ निकलने लगा।

इस घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग बाहर निकलकर मदद की गुहार लगाने लगे, वहीं बाजार के लोगों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी, इस घटना में किसी भी तरह से कोई हताहत नहीं हुआ।

Next Story