छत्तीसगढ़
औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, स्पॉट पर फायर ब्रिगेड की टीम
Nil dhankar
22 March 2023 3:23 PM IST

x
भिलाई नगर. औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स कंपनी में भीषण आग लग गई है। यहां कंपनी के स्क्रैप वाले हिस्से में विगत एक डेढ़ घंटे से आग लगी और लगातार बढ़ती गई, सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र भिलाई स्थित फेरो एलॉय यूनिट बंसल ब्रदर्स कंपनी के अंदर स्क्रैप में आज दोपहर को भीषण आग लग गई है। आग की लपटें दूर तक दिखाई पड़ रही हैं। आग लगने के कारण कंपनी के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल वाहन स्थल पर पहुंच गई है, काफी परिश्रम के बाद भी आग पर समाचार लिखे जाने तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की वजह भी ज्ञात नहीं हो सकी है।
Next Story





