छत्तीसगढ़

कॉम्प्लेक्स के दुकान में लगी आग, गोल बाजार में हड़कंप

Nilmani Pal
1 July 2026 4:24 PM IST
कॉम्प्लेक्स के दुकान में लगी आग, गोल बाजार में हड़कंप
x

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित व्यस्त गोल बाजार में बुधवार को भाटिया किराया भंडार में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Next Story