छत्तीसगढ़

बारहवीं के हिंदी विषय का पेपर लीक मामले में FIR दर्ज

Nilmani Pal
16 March 2026 12:42 PM IST
बारहवीं के हिंदी विषय का पेपर लीक मामले में FIR दर्ज
x

रायपुर। बारहवीं के हिंदी विषय का पेपर लीक के कथित आरोप की जाँच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफ़ आई आर दर्ज कराई है. बता दें कि NSUI का दावा है कि जो प्रश्न उस व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किए गए थे.

वही सवाल अगले दिन 14 मार्च को आयोजित हिंदी के प्रश्नपत्र में लगभग उसी क्रम में पूछे गए. संगठन का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो चुका था, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इस मामले को लेकर NSUI के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव भी किया. संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि प्रश्नपत्र लीक होने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं.

Next Story
null