छत्तीसगढ़

वित्तीय धोखाधड़ी मामले में विश्वविद्यालय के कनिष्ठ सलाहकार पर FIR दर्ज

Nil dhankar
4 Feb 2026 10:30 AM IST
वित्तीय धोखाधड़ी मामले में विश्वविद्यालय के कनिष्ठ सलाहकार पर FIR दर्ज
x

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) में पीएचडी शोधार्थियों से शुल्क के नाम पर की गई बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी की है. विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर थाना नेवई पुलिस ने पीएचडी शाखा में पदस्थ कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी एवं गबन के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है.

नेवई पुलिस ने बताया कि सीएसवीटीयू के प्रभारी कुलसचिव ने 27 जनवरी के माध्यम से थाना नेवई को कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था. आवेदन के अवलोकन एवं जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि विश्वविद्यालय के पीएचडी पंजीकृत शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क जमा कराने के नाम पर गंभीर अनियमितताएं की गई हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपए के गबन की पुष्टि हुई है.

जांच में यह भी सामने आया कि पीएचडी शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद ने शोधार्थियों से नकद राशि लेकर उन्हें फर्जी शुल्क रसीदें प्रदान की गई. कुछ मामलों में राशि को उनके निजी बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया. रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने मामले में 340(2), धारा 316 (2), 336 ( 3 ),338 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आरोपी सुनील कुमार प्रसाद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. मामले की जांच निरीक्षक अनिल साहू के नेतृत्व में की जा रही है. पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान यदि अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Story
null