छत्तीसगढ़

ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज

Nilmani Pal
6 Jun 2026 9:40 AM IST
ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज
x

रायपुर। पूमा कंपनी के ब्रांड पर नकली डुप्लीकेट जूते बेचने वाले दो थोक व्यापारियों पर कंपनी ने कल रात माना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मिली जानकारी अनुसार कंपनी के इंदौर आफिस के सेल्स आफिसर गौरव श्रीवास्तव 40 ने यह रिपोर्ट दर्ज कराया।

गौरव ने पुलिस टीम के साथ कल देर रात 10- 1 बजे के बीच सरदार पटेल थोक फुटवियर मार्केट में दबिश दी। यहां राहुल नेभानी की राज फुटवियर मोहम्मद खुस्तर की कलकत्ता बूट हाउस दुकानों से कुल 618 जोड़ी पूमा कंपनी के नकली स्लाइडर मिले। इनकी कुल कीमत 74780 रूपए है। अकेले राज फुटवियर से 518 जोड़ी मिले। पुलिस ने कापीराइट एक्ट की धारा 51,63 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story